ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब

Home / jharkhand / लालू की जमानत याचिका पर 9 के बदले 6 नवंबर को होगी सुनवाई,...

लालू की जमानत याचिका पर 9 के बदले 6 नवंबर को होगी सुनवाई, कल बाहर निकलने का रास्ता हो जाएगा साफ

05-Nov-2020 02:07 PM

RANCHI: चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर कल रांची हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. दुमका ट्रेजरी केस में 9 नवंबर को सुनवाई होने वाली थी, लेकिन लालू प्रसाद ने 6 नवंबर को ही इस मामले पर सुनवाई करने के लिए आग्रह किया था. आवेदन में वकील ने कहा था कि 6 नवंबर को लालू से संबंधित एक मामले की सुनवाई है. इसी दिन जमानत याचिका पर भी सुनवाई की जाए. इस आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. 


9 अक्टूबर को एक केस में मिली जमानत

9 अक्टूबर को चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को जमानत मिल गई. लालू प्रसाद के वकील ने कहा था कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद को जमा करना है. 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं. दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल सकते. 9 नवंबर को इसकी सुनवाई होने वाली थी. लेकिन अब 6 नवंबर को ही सुनवाई होगी. 9 नवंबर को दुमका केस में लालू प्रसाद आधी सजा पूरी हो जाएगी. जिसके बाद वह 9 के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो जाएगा. 


बीमारी का दिया था हवाला

लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था. याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर और चाईबासा केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है.