बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण
20-May-2025 10:20 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) 11 वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 11 महीने बाद आज जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा पास अभ्यर्थी अब साक्षात्कार में भाग लेंगे। बता दें कि यह परीक्षा पिछले साल 22 से 24 जून तक आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा के रिजल्ट का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इंटरव्यू के लिए जल्द सूचना जारी की जाएगी।
झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा के परिणाम के लिए अभ्यर्थी लगातार आंदोलन कर रहे थे। दो दिन पहले एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला था। उस वक्त हुई बातचीत से यही लग रहा था कि अब रिजल्ट के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आज उनका आंदोलन सफल साबित हुआ। करीब 11 महीने बाद JPSC ने 11वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया। रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होंगे। इसकी सूचना भी जल्द जारी की जाएगी।