ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द

Home / jharkhand / JMM ने RJD से बिहार में मांगा 12 सीट, नहीं मिला तो अकेले...

JMM ने RJD से बिहार में मांगा 12 सीट, नहीं मिला तो अकेले लड़ेंगे चुनाव

29-Sep-2020 11:38 AM

RANCHI: जेएमएम ने आरजेडी पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया. बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों की डिमांड कर दी है. यही नहीं जेएमएम ने चुनौती देते हुए कहा है कि अगर आरजेडी सम्मानजक सीटें नहीं देती है तो वह अकेले चुनाव लड़ जाएगी. 

गठबंधन धर्म का हो पालन

जेएमएम नेता मनोज पांडेय ने कहा कि हमलोगों ने झारखंड में एक साथ चुनाव लड़ा था. उसी तरह से बिहार में चुनाव लड़ा जाए तो रिजल्ट बेहतर होगा. 10-12 सीटों को हमलोगों ने चिन्हित किया है. उस पर आरजेडी विचार करें. जिस तरह से हमलोगों ने झारखंड में गठबंधन धर्म का पालन किया उसी तरह से अब आरजेडी गठबंधन धर्म का पालन बिहार में करें. 

हेमंत सोरेन लालू से कर चुके हैं मुलाकात

कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान सीटों को लेकर बातचीत हुई थी. तीन दिन पहले ही हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भी लालू प्रसाद से जाकर मुलाकात की थी, लेकिन मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं दी. लेकिन बताया जा रहा है कि सीटों को लेकर आरजेडी पर जेएमएम दबाव बनाए हुए हैं.

जेएमएम ने झारखंड में दिया था 7 सीट

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में जेएमएम के साथ आरजेडी का गठबंधन हुआ था. इस गठबंधन में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी पार्टी शामिल थी. जेएमएम ने आरजेडी को सात सीटें दी थी, लेकिन आरजेडी मात्र एक सीट पर चुनाव जीत पाई थी. आरजेडी के एक विधायक को भी जेएमएम ने मंत्री बना दिया.