ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / jharkhand / झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार: महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव...

झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार: महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा

03-Mar-2023 09:39 AM

By First Bihar

RANCHI: झारखंड के रांची जिला स्थित अनगड़ा थानाक्षेत्र में एक एक महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं गई. यहां एक विवाहित महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया. और तो और आरोपियों ने महिला को जूते-चप्पलों से भी पीटा. मामले में पीड़िता ने अनगड़ा थाने में 7 नामजद सहित कुल 77 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. मामले में पीड़िता ने अनगड़ा थाने में 7 नामजद सहित कुल 77 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. 


पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसे मामले में पीड़िता ने अनगड़ा थाने में 7 नामजद सहित कुल 77 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों उसकी देवरानी का शव टाटीसिलवे थानाक्षेत्र में मिला था. जिसेक बाद शव का पोस्टमॉर्टम हुआ और फिर जैसे ही ससुराल लाया गया, नामकुम के खटंगा लालगंज गांव से आए देवरानी के मायके वाले 70 से 80 लोगों के साथ वहां आ धमके. सभी के सभी हरवे-हथियार से लैस थे. बताया जा रहा है देवरानी की हत्या का आरोप, पीड़िता के पति पर है. आरोपियों ने पीड़िता के पति सहित सभी परिजनों के साथ मारपीट की.


पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ मृत देवरानी के भाई अनमोल महतो, बहन कलावती, मामा, जीजा और उसकी पत्नी ने मारपीट की. और उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया. जूते-चप्पलों से उसकी पिटाई की. दूसरी तरफ इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार और पुलिस के जवानों ने पीड़िता को उग्र भीड़ से बचाया. और तौलिया देकर उसकी आबरू ढंकी. पीड़िता ने बताया कि देवरानी के परिवार ने उसके साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया. वही थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.