बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
30-Sep-2024 04:57 PM
By First Bihar
JHARKHAND: देश में ट्रेनों के बेपटरी होने की घटनाएं आम हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ट्रेनों के डीरेल होने की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से सामने आया है, जहां एक गुड्स ट्रेन हादसे की शिकार हो गई है।
दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल के सरायकेला-खरसावां रेलखंड पर चांडिल क्रॉसिग के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। हादसे के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बाधिक हो गया है। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
इससे पहले बीते 26 सितंबर को तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया था। यह मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ था। इस दुर्घटना के कारण कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया था।