ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / jharkhand / झारखंड रेल हादसा: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, हादसे से जुड़ी किसी...

झारखंड रेल हादसा: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, हादसे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

30-Jul-2024 07:12 AM

By First Bihar

JEMSHEDPUR: हावड़ा से मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल हादसे की शिकार हो गई है। चक्रधरपुर के राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हुए इस रेल हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। हादसे में इस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे से जुड़ी जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। आप इन नंबरों पर फोन कर हादसे से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं।


इस हादसे के बाग हावड़ा-मुंबई मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। हादसे के बाद दोनों ट्रेनों के डिब्बे काफी दूर तक फैल गए हैं, जिसके कारण थर्ड लाइन भी प्रभावित हो गई है। हादसा इतना भयानक है कि ट्रेन के कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। इस हादसे में फिलहाल किसी के मौत की खबर नहीं है हालांकि दर्जनों यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है।


हादसे के बाद रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हादसे से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए टाटानगर- 06572290324, चक्रधरपुर- 06587238072, राउरकेला- 06612501072, 06612500244 और हावड़ा- 9433357920, 03326382217 पर कॉल करें। इन हेलपलाइन नंबरों पर हादसे से जुड़ी सभी जानकारी दी जाएगी।


बता दें कि सोमवार की रात 11:02 के बजाय यह ट्रेन 2:37 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची थी और दो मिनट रूकने के बाद अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई थी लेकिन चक्रधरपुर पहुंचने से पहले ही करीब पौने चार बजे राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हादसे की शिकार हो गई। हादसे के बाद टाटानगर और चक्रधरपुर स्टेशन से रिलीफ ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।