ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / jharkhand / Jharkhand News: जंगली हाथियों के हमले में 2 की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में...

Jharkhand News: जंगली हाथियों के हमले में 2 की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में दहशत

17-Oct-2024 06:12 PM

By First Bihar

DESK: झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। जंगली हाथियों ने दो लोगों को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। झारखंड के दो अलग-अलग जगहों पर यह घटना हुई है। पहली घटना पूर्वी सिंहभूम के श्यामसुंदरपुर थाना इलाके के इंदबनी गांव की है जहां शौच के लिए जा रहे 32 वर्षीय देवाशीष मुंडा पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। 


हाथी के हमले से वो बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के रसुनिया गांव की है जहां धान के खेत से हाथी को भगाने के लिए 36 वर्षीय सामल मुर्मू गया हुआ था तभी जंगली हाथी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 


मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। इस घटना से दोनों मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जंगली हाथी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी को पकड़ने में जुटी है।