BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
26-Feb-2025 03:25 PM
By First Bihar
HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। दोनों तरफ से जमकर पथरााव किया गया। इस दौरान दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महाशिवरात्रि के मौके पर हिंसा की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। उपद्रवियों ने एक बलेनो कार और 3 बाइक में आग लगा दी। इस दौरान एक टेम्पू में भी तोड़फोड़ की। यही नहीं उपद्रवियों ने एक दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। घटना हजारीबाग के भारत चौक की है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के मौके पर लाउडस्पीकर और झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिसने हिंसा का रूप ले लिया। इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से पथराव होने लगा। इस दौरान कई लोग घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में हजारीबाग सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां सभी इलाज चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन पुलिस के आने से पहले उपद्रवियों ने दुकान, कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया था। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है।