ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / jharkhand / Jharkhand News: अब घर बैठे कटेगी जमीन की रशीद, नहीं लगाना होगा सरकारी...

Jharkhand News: अब घर बैठे कटेगी जमीन की रशीद, नहीं लगाना होगा सरकारी दफ्तरों का चक्कर; बस करना होगा ये काम

Jharkhand News: जमीन की रशीद कटाने के लिए अब कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना होगा. इसके लिए एक बार कोड जारी होगा जिसके जरिये लोग रशीद कटा सकेंगे.

16-Jan-2025 07:38 PM

By First Bihar

Jharkhand News: झारखंड की जनता को अब अपनी जमीन की रशीद कटवाने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. लोग अब घर बैठे ही मोबाइल से रशीद कटवा सकेंगे. राज्य के भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि जमीन की रशीद कटाने के लिए अब कार्यालयों का चक्कर नहीं काटना होगा. इसके लिए एक बार कोड जारी होगा जिसके जरिये लोग रशीद कटा सकेंगे.

दरअसल, गुरुवार को भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी प्रमंडल के आयुक्त और विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक रांची के प्रोजेक्ट भवन में हो रही थी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जमीन संबंधित मुद्दों पर आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व संग्रहण करें. म्यूटेशन समेत अन्य जमीन संबंधित कार्यों को राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में लाएं और ऐसे कार्यों को ससमय पूरा कराने की दिशा में काम करें. ताकि आमजनों को बेहतर सुविधा मिल सके और सरकार के राजस्व संग्रहण में वृद्धि हो सके.

बैठक में चाईबासा आयुक्त ने जमशेदपुर जिले की कंपनियों से दो हजार करोड़ राशि का बकाया वसूली करने का प्रस्ताव सामने लाया. जिस पर मंत्री ने तत्काल मामले पर संज्ञान लेते हुए उस पर आगे की कार्यवाही करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं, जहां से राजस्व वसूली होने पर राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसपर काम करने की जरूरत है.

मौके पर मंत्री दीपक बिरुआ ने सरकारी जमीन के कब्जे मामले में भी सख्ती दिखाई. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकारी जमीन पर जमाबंदी कायम है या नहीं इसकी सूची तैयार करें. उन्होंने कहा कि हरमू के नदी किनारे भी अनावश्यक रूप से कब्जा कर नदी को खत्म किया जा रहा है. इसपर विभागीय स्तर पर चर्चा कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करें.