बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
17-Oct-2024 05:44 PM
By First Bihar
DESK: बिस्किट का लालच देकर एक अधेड़ ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत करने पर उल्टे आरोपी के परिवार वालों ने बच्ची के पिता की पिटाई कर दी। जिसके बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद जब मामला थाने पहुंचा तब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटना झारखंड के धनबाद जिले का है जहां बुधवार देर शाम धनसार थाना क्षेत्र के दहुआटांड इलाके में एक अधेड़ ऑटो चालक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर दादा मौके पहुंचे जिन्हें देख आरोपी अशोक महतो बच्ची को छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद जब बच्ची के पिता आरोपी के घर पर शिकायत करने गये तब अशोक महतो के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी।
जिसके बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बच्ची के पिता ने धनसार थाने में शिकायत दर्ज करायी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक महतो को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पुलिस को बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर के पास खेल रही थी।
उसी वक्त ऑटो चालक अशोक महतो ने उसे बिस्कुट देने के लिए पास बुलाया और सुनसान गली में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। तभी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उनके पिता वहां पहुंच गये जिसके बाद अशोक महतो मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी आक्रोशित हैं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।