‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
12-Dec-2019 07:20 AM
RANCHI: झारखंड विधानसभा की 33 सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण में 17 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में राज्य के कुल आठ जिलों में मतदान हो रहा है. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. तीसरे फेज की वोटिंग में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री सीपी सिंह समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है.
सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुकी है. रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्टा में शाम 5 बजे तक जबकि अन्य 12 सीटों के पोलिंग बूथों पर शाम 3 बजे तक वोटिंग होगी. तीसरे चरण के चुनाव में रांची, हटिया, कांके, खिजड़ी समेत 17 विधानसभा क्षेत्रों के 56 लाख 6 हजार 743 वोटर्स कुल 309 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.
309 प्रत्याशियों में 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी शामिल हैं. सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट पर मैदान में हैं. इसके अलावा कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14, बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमिया में 15, बेरमो में 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.