ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट

Home / jharkhand / झारखंड में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत,...

झारखंड में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत, खेल-खेल में गई जान

16-Dec-2023 06:41 PM

By First Bihar

GODDA: बड़ी खबर झारखंड के गोड्डा से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत तालाब में डूबने से हो गई है। तीनों बच्चे आपस में भाई-बहन थे। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मंडरो गांव की है।


तीनों मृतकों में मंडरो गांव निवासी आमिर अंसारी की पांच वर्षीय बेटी और दो बेटे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को आमिर घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। घर पर तीनों बच्चे और आमिर की पत्नी मौजूद थे। तीनों बच्चे घर के पीछे खेल रहे थे। इसी दौरान आमिर की छोटी बेटी घर के पीछे स्थित तालाब में जा गिरी। बहन को तालाब में गिरते देख दोनों भाइयों ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन तीनों गहरे पानी में चले गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जबतक तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। तीन बच्चों की मौत पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एकसाथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन की हालांकि परिजनों ने पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया और तीनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।