ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / jharkhand / झारखंड चुनाव में अमित शाह ने खेला OBC कार्ड, प्रचार के आखिरी दिन...

झारखंड चुनाव में अमित शाह ने खेला OBC कार्ड, प्रचार के आखिरी दिन आरक्षण पर दे डाला बड़ा बयान

28-Nov-2019 03:45 PM

RANCHI : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा। इसके तहत पांच जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चतरा और गढ़वा में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होनें ओबीसी कार्ड खेलते हुए कहा कि दलितों व आदिवासियों का आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज को अधिक से अधिक आरक्षण देने का काम, यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने वाली है।

बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस की सरकार चली लेकिन उन्होंने OBC समाज को संवैधानिक सम्मान नहीं दिया। 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार बनी और हमारी सरकार ने 5 साल के अंदर ही ओबीसी समाज को संवैधानिक सम्मान देने का काम किया। मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है। झारखण्ड में हमने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि दोबारा आप पूर्ण बहुमत की सरकार बनाइए। हम सबसे पहला काम एक कमेटी बनाकर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा आरक्षण मिले, इस दिशा में करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस और झामुमो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन हेमंत ने कभी कांग्रेस से यह नहीं पूछा कि उन्‍होंने झारखंड की स्‍थापना के लिए क्‍या किया। 60 साल के शासन में आखिर कांग्रेस ने झारखंड को क्‍या दिया। शाह ने कहा कि अब हमारी सीमा में आलिया-मालिया-जमालिया नहीं घुसता है। अब मौनी बाबा का जमाना नहीं, यह मोदी जी की सरकार है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सु्प्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्‍या में अब भव्‍य राम मंदिर बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। शाह यहां आज बीजेपी के सत्‍ता वापसी मिशन को धार देने पहुंचे। उन्‍होंने चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित किया। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में वोटरों को साधने के क्रम में अमित शाह दूसरी बार गुरुवार को चुनावी दौरे पर झारखंड पहुंचे।