बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
18-Jun-2023 12:15 PM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पुरे प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। इसी बीच अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक प्रदेश में बीते 6 दिनों के अंदर सात जिलों में 10 लोगों की हत्या हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते छह दिनों में झारखंड के सात जिलों में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। जिनमें धनबाद, पलामू, हजारीबाग, गढ़वा, दुमका, सराइकेला और बोकारो जिला शामिल है। मृतक पुलिसकर्मियों में झारखंड पुलिस के सात, सीआरपीएफ के दो और सीआईएसएफ के एक जवान शामिल हैं। इन दस पुलिसकर्मियों में से पांच की मौत लू लगने से हुई है। जबकि बाकी के पांच जवानों की जान अगल-अलग कारणों से गयी है।
बताया जा रहा है कि, सबसे पहले 12 जून को हजारीबाग जिले में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पदमा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाही मथुरा यादव की मौत हो गयी। इसके अलग दिन पलामू जिले के पुलिस लाइन में प्रकाश किरण और जनार्दन सिंह नाम के दो पुलिस जवानों की जान गयी। 14 जून को चतरा जिले में हवलदार के पद पर कार्यरत हवलदार एथोनी मरांडी की दुमका में मौत हो गयी। वहीं, 15 जून को सरायकेला में लू की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान हवलदार शंभू राम गोल्डी और प्रेम कुमार सिंह की मौत हो गयी।
इसके अलावा 16 जून को बोकारो जिले के फुसरो में पदस्थापित सीआईएसएफ के जवान सुखदेव हरिजन की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गयी। जबकि 17 जून को सबसे अधिक जवानों की जान गयी है। सबसे पहले धनबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रामबुल कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गयी। इसी दिन 17 जून को दुमका में लू लगने से एसएसबी के जवान प्रमोद कुमार की जान गयी। इसके साथ ही गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगबरीया गांव निवासी होमगार्ड जवान राम गति राम की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी।
आपको बताते चलें कि , पूरे प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में अंदर सुबह के 10 बजे के बाद से ही सूरज की किरणे चुभने लगती है। आलम यह है कि, लोग घर से बाहर निकले से पहले परहेज कर रहे है। मौसम विभाग के तरफ से भी लोगों को घरों से बाहर निकले परहेज किया गया है।