ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / jharkhand / झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत...

झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया

07-Jan-2023 10:01 PM

JHARKHAND: झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती का रिम्स में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। सांस लेने में उन्हें परेशानी हो रही थी जिसके बाद उन्हें रिम्स में एडमिट किया गया था। 


पिछले कई दिनों से रिम्स में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती मधु कोड़ा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। CM हेमंत सोरेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने उनके निधन पर शोक जताया।


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि भवनाथपुर से माननीय विधायक भाई @ShahiPratap जी के पिता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय हेमेंद्र प्रताप देहाती जी के निधन की खबर से आहत हूँ।हेमेंद्र जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। 


गढ़वा के भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाही के पिता थे। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती एक समाजवादी नेता थे। उनका जन्म 1929 में कधवन गांव में एक जमींदार परिवार में हुआ था। लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। झारखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि समाजवादी नेता के आकस्मिक निधन की सूचना मिली। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।