AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्त जहर, आग और साजिश का खौफनाक खेल! मुजफ्फरपुर में पति की रहस्यमयी मौत, पत्नी पर हत्या की सनसनीखेज साजिश का आरोप Bihar land reform : अब नहीं लटकेगा जमीन का काम! जमीन विवादों पर सरकार सख्त, DCLR की बैठक में होगा कड़ा एक्शन; तय होगी जवाबदेही घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान!
31-Jul-2022 01:27 PM
DESK: कांग्रेस ने अपने तीन विधायकों पर बड़ा एक्शन लिया है। रांची के खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोंगारी सिमडेगा के कोलेबिरा विधायक नमन विक्सेल कोंगारी और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को कांग्रेस ने सस्पेंड किया है। कांग्रेस के इन तीन विधायकों की गाड़ी से हावड़ा में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया था। वही तीनों विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। अब तीनों विधायकों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में एसयूवी गाड़ी की डिक्की से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। कैश इतनी थी कि इसे गिनने के लिए पुलिस को काउंटिंग मशीन तक मंगवाना पड़ गया। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस ने पंचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी स्थित एनएच-16 पर एसयूवी कार को रुकवाया जिसमें झारखंड के तीन विधायक जो कांग्रेस से ताल्लुक रखते हैं उन्हें गाड़ी से उतारा गया और जब डिक्की की जांच की गयी तो पुलिस भी हैरान रह गयी।
डिक्की में पांच-पांच सौ का गड्डी भारी मात्रा में रखा हुआ था। झारखंड के तीन विधायक की गाड़ी से कैश मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद कांग्रेस की किरकिरी होने लगी। जिसके बाद कांग्रेस ने अपने तीनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के साथ रांची के अलगोड़ा थाना जाकर सरकार को अस्थिर करने का केस दर्ज कराया। फिलहाल तीनों विधायकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।