ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / jharkhand / झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दांव...

झारखंड विधानसभा चुनाव: चौथे चरण में 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दांव पर कई दिग्गजों की किस्मत

16-Dec-2019 07:19 AM

DESK: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है. सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथों पर वोटिंग जारी है. चौथे चरण में आज 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इस चरण में राज्य के दो प्रमुख मंत्रियों समेत कुल 221 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है.


चौथे चरण में झारखंड के चार जिलों की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है. देवघर, जमुआ, चंदनकियारी, मधुपुर, बागोदर, गाण्डेय, गिरीडीह, डुमरी, बोकारो, सिंद्री, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा में चौथे फेज के लिए वोटिंग जारी है. 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.  चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बोकारो सीट पर सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.


आपको बता दें कि मधुपुर सीट पर राज्य के श्रम मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार राज पालीवार का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है. वहीं, चंदनकियारी सीट पर मुख्य मुकाबला राजस्व मंत्री अमर कुमार बावरी और आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक के बीच है.