बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
19-Oct-2024 05:54 PM
By First Bihar
RANCHI: चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड की हेमंत सरकार ने नए डीजीपी को नियुक्त कर दिया है। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। आज ही चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद से हटाया गया था।
दरअसल, झारखंड में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है। चुनाव आयोग का आज झारखंड में डंडा चला। चुनाव आयोग ने झारखंड के तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाकर अविलंब नए डीजीपी को नियुक्त करने का निर्देश राज्य की हेमंत सरकार को दिया था।
चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य सरकार ने 24 घंटे के भीतर ही नए डीजीपी को नियुक्त कर दिया है। सरकार ने झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के निदेशक आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया है। अनुराग गुप्ता से पहले अजय कुमार सिंह झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं। इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।