Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
10-Jun-2025 05:31 PM
By First Bihar
RANCHI: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है। जहां कोरोना से पहली मौत हुई है। कोरोना से संक्रमित मरीज का इलाज रीम्स में चल रहा था। मंगलवार को ट्रामा सेंटर में भर्ती 44 साल के मरीज ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद यह खबर धीरे-धीरे फैल गयी। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई है।
झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 16 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। झारखंड में सबसे ज्यादा रांची में 7 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। मंगलवार को रांची में कोरोना से पहली मौत से हड़कंप मचा हुआ है.
बता दें कि देशभर में अभी तक 6800 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केसेज सामने आए है। जिसमें अब तक 68 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या केरल में 2053 है। विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट NB.1.81 और LF.7 की वजह से संक्रमण तेजी से फैल सकता है। ये वैरिएंट पहले के मुकाबले ज्यादा संक्रामक हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झारखंड में अभी कोरोना के एक्टिव केस बहुत कम हैं, लेकिन खतरा टला नहीं है. लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लेने की सलाह दी जा रही है, खासकर उन लोगों को जो पहले से डायबिटीज, हार्ट या किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं.
रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में पहले भी कोरोना के मरीजों का इलाज होता रहा है. लेकिन इस बार मरीज की मौत ने स्वास्थ्य विभाग को और सतर्क कर दिया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है और टेस्टिंग की रफ्तार भी तेज कर दी गई है.
राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस स्थिति से वो घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें। यदि किसी को बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत कोरोना की जांच कराये। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क लगाये नहीं जाए। सेनेटाइजर से अपने हाथों को धोये। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैंपल की रिम्स, रांची में जीनोम सीक्वेंसिंग कराने को कहा गया है।