ब्रेकिंग न्यूज़

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

Dadai Dubey Passes Away: झारखंड के पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे विश्रामपुर से विधायक रह चुके थे और मजदूर यूनियन से भी जुड़े थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी और गढ़वा जिले में शोक की लहर

Jharkhand

10-Jul-2025 10:32 PM

By First Bihar

JHARKHAND: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का निधन हो गया है. गढ़वा जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ददई दुबे मजदूर यूनियन के भी नेता थे। पिछले कुछ दिनों से नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गढ़वा में शोक की लहर दौड़ गयी है। 



ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को हुआ था। वो गढ़वा के कंडी के इलाके के रहने वाले थे। 1970 में राजनीति के क्षेत्र में उन्होंने कदम रखा और पहली बार मुखिया चुने गए। 1985 में चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे पहली बार पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। अविभाजित बिहार में 2000 में राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में दुबई दुबे श्रम एवं रोजगार मंत्री बने।


 2014 में ददई दुबे झारखंड के धनबाद से संसद का चुनाव जीते थे। झारखंड सरकार में दुबई दुबे ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। धनबाद से सांसद भी थे। पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे चार बार विधायक रह चुके थे। 1977 में भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस से पहली बार जुड़े और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल थे।


ददई दुबे पलामू के बिश्रामपुर विधानसभा सीट से 1985, 1990, 2000 और 2009 में विधायक का चुनाव जीते थे। मिली जानकारी के अनुसार ददई दुबे का पार्थिव शरीर दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय ले जाया जाएगा। उसके बाद रांची कांग्रेस कार्यालय लाया जाएगा जिसके बाद गढ़वा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।