बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
02-Dec-2019 03:15 PM
RANCHI: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। उन्होनें कहा कि पांच साल के अपने कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर सरकार ने नक्सलवाद को खत्म किया है। दोनों सरकारों ने झारखंड को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम किया है। वहीं, सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं।वहीं उन्होनों मंच से झारखंड पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चैलेंज भी दिया।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि झारखंड के युवा भी चाहते हैं कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा रहे। झारखंड भी देश से आतंकवाद का खात्मा चाहता है। झारखंड से नक्सलवाद का खात्मा चाहते हैं प्रदेश के युवा, इस प्रदेश के लोग भी चाहते हैं कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बने। शाह ने कहा, कि कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट में जाकर कहते थे कि रामजन्म भूमि का केस चलाने की जरूरत नहीं हैं। हमने आग्रह किया कि केस चलना चाहिए। जिसका परिणाम ये आया है कि सुप्रीम कोर्ट ने जजमेंट दिया है कि अयोध्या में ही राम मंदिर बनेगा।
अमित शाह ने कहा कि सिर्फ सत्ता पाने के लिए हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और इसके लिए वह कांग्रेस की गोद में बैठ गये हैं। उन लोगों की चाहत सिर्फ सत्ता पाने की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में विकास करना चाहती है। राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहती है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज राहुल गांधी झारखंड आए हैं। मैं उन्हें चैलेंज देने आया हूं कि राहुल बाबा आपके 55 साल का शासन और हमारे 5 साल का शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ। भाजपा ने विकास की गंगा को आदिवासी दलित समाज के घर पहुंचाने का काम किया है।