ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / झारखंड में 1932 का खतियान पारित, राज्य में अब 77 फीसदी आरक्षण, OBC...

झारखंड में 1932 का खतियान पारित, राज्य में अब 77 फीसदी आरक्षण, OBC को 27% मिलेगा आरक्षण

14-Sep-2022 07:55 PM

JHARKHAND: झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने झारखंड में 1932 का खतियान पारित कर दिया है। वहीं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का फैसला लिया है। हेमंत कैबिनेट की बैठक में आज यह फैसला लिया गया।


हेमंत सोरेन की सरकार ने बुधवार को राज्य में 1932 का खातियान लागू करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 1932 खातियान को लागू करने का फैसला किया गया। 1932 या पूर्व में जिनके पूर्वज का नाम होगा उनको ही स्थानीयता का दर्जा मिलेगा। जो भूमिहीन है उनकी पहचान ग्राम सभा करेगी। 


वहीं राज्य कैबिनेट ने झारखंड में 77 फीसदी आरक्षण लागू करने का बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब 77 फीसदी आरक्षण लागू होगा। ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण, ईडब्लूएस को 10 फीसदी का आरक्षण, एससी को 12 फीसदी आरक्षण, एसटी को 28 फीसदी आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।