ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक

Home / jharkhand / झारखंड : खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PLFI के 5 उग्रवादी धराए...

झारखंड : खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, PLFI के 5 उग्रवादी धराए ; भारी मात्रा में हथियार जब्त

07-Aug-2023 04:33 PM

By First Bihar

KHUNTI : झारखंड के खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिब्रेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया (PLFI) के 5 उग्रवादियों को पकड़ा। खूंटी पुलिस को लगातार चला रहे सर्च अभियान में यह सफलता हाथ लगी है। खूंटी पुलिस ने मुरहू थानाक्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान पीएलएफआई के 5 उग्रवादियों को खदेड़ कर पकड़ा। पुलिस ने इनके पास से भारी संख्या में हथियार जब्त किया है।


 मिली जानकारी के मुताबिक  पुलिस ने पकड़े गए उग्रवादियों के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, पीएलएफआई का पर्चा, चंदा रसीद, स्मार्टफोन, बाइक और 10 हजार रुपये नगद जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई एरिया कमांडर टीरा बोदरा इलाके में आया हुआ है। उसके साथ अन्य उग्रवादी मुरहू थानाक्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार और साप्ताहिक हाट लगाने वाले व्यापारियों से लेवी वसूलने की फिराक में थे।इसी सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया।


बताया जा रहा है कि, पुलिस को मिली सुचना के आधार पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने संभावित ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के क्रम में पीएलएफआई के उग्रवादी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में बोयार सिंह पुर्ती, सामू मुंडा, गोपाल बोडोन्दियार, कानू हेम्ब्रम और मिखाइल हपदपड़ा शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध मुरहू थाना में मामला दर्ज किया गया। 


आपको बताते चलें कि, इसी वर्ष मई महीने में एनआईए ने पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था जहां वह पंजाबी वेशभूषा में छद्म रूप से एक ढाबे का संचालन कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर पहले दिल्ली लाया गया और फिर ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया। दिनेश गोप फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में बंद है।