ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

Home / jharkhand / झंडोत्तोलन के दौरान ब्लास्ट से 2 रेलकर्मी घायल, डेटोनेटर ब्लास्ट कर दी जा...

झंडोत्तोलन के दौरान ब्लास्ट से 2 रेलकर्मी घायल, डेटोनेटर ब्लास्ट कर दी जा रही थी सलामी

15-Aug-2022 04:33 PM

JHARKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है जहां झंडोत्तोलन के दौरान बम ब्लास्ट की घटना हुई है। घटना गोमो रेलवे स्टेशन पर हुई है जहां झंडोत्तोलन के दौरान डेटोनेटर ब्लास्ट में दो रेल कर्मी घायल हो गये हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया है जहां दोनों की हालत स्थिर है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार झंडोत्तोलन के दौरान डेटोनेटर ब्लास्ट कर सलामी दी जा रही थी। तभी झंडोत्तोलन के दौरान डेटोनेटर फट गया जिससे गोमो रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बताया जाता है कि डेटोनेटर रेलवे द्वारा ड्राइवर और गार्ड को दिया जाता है। डेटोनेटर का लाइफ 7 साल होता है। 


बता दें कि डेटोनेटर एक्सपायरी होने से पहले ड्राइवर और गार्ड इसे ब्लास्ट कर देते है। अमूमन 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन ही इसे ब्लास्ट किया जाता है। आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर इसे नष्ट किया जाना था। गोमो रेलवे स्टेशन पर हो रहे झंडोत्तोलन के दौरान यह अचानक ब्लास्ट कर गया जिससे दो रेलकर्मी घायल हो गये है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।


अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर रेलवे ड्राइवर और गार्ड को यह खतरनाक चीज क्यों देता है। तो बता दें कि सर्दी का मौसम आते ही कोहरे का आगमन भी हो जाता है। कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन में दिक्कतें होती है। ट्रेने विलंब से चलने लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है। 


जिससे लोको पायलट को काफी मदद मिलती है। हालांकि डेटोनेटर एक तरह का विस्फोटक होता हैं। यह छोटे से एक बटन की तरह होते हैं और जैसे उस पर से ट्रेन गुजरती है तो यह जोर से आवाज करता हैं। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। दुर्घटना और कुहासे से बचने के लिए डेटोनटर का इस्तेमाल किया जाता है।