अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Dec-2020 01:13 PM
JAMSHEDPUR: पोटका से जेएमएम विधायक संजीव सरदार की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो साइकिल सवारों को रौंद डाला. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी है. यह घटना चौका थाना क्षेत्र की है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विधायक की स्कॉर्पियो कांडा की ओर से आ रही थी. इस दौरान सड़क पर जा रहे दो युवकों को रौंद डाला. दोनों बनसा में स्थिति एक होटल में काम करते है. इस दौरान विधायक के बॉडीगार्ड ने तत्काल एंबुलेंस से दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
ग्रामीणों ने घेरा
घटना के बाद विधायक का ड्राइवर पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी में भागकर बैठक गया. काफी देर तक आसपास के लोगों ने गाड़ी को घेर को रखा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसमें विधायक संजीव सरकार खुद थे. लेकिन पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी से वह भाग निकले. इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त विधायक की गाड़ी से बॉडीगार्डों ने बोर्ड को उखाड़ दिया.जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और विधायक की गाड़ी को थाना लेकर गई. हादसे के बाद विधायक ने गाड़ी में रहने से इनकार किया और कहा कि वह हादसे के दौरान किसी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे.