मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2020 08:46 AM
RANCHI: चुनाव में गड़बड़ी करने वाले आईपीएस अधिकारी पर कार्रवाई शुरू हो गई है. इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. अधिकारी अनुराग गुप्ता पर गंभीर आरोप है.
इसको भी पढ़ें: BJP विधायक को लालू ने डायरेक्ट दिया ऑफर, बोले.. स्पीकर के चुनाव में साथ दो
किया गया है सस्पेंड
आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता पर 2016 में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगा था. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने इसकी जांच की. जांच के बाद बाद 29 मार्च 2018 को रांची के जग्गनाथपुर थाना में गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसके साथ ही अनुराग गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का भी आदेश दिया था. जिसके बाद इसी साल सीएम ने सस्पेंड किया था.
बाबूलाल मरांडी ने आयोग से की थी शिकायत
फिलहाल में बीजेपी के नेता और शिकायत करने के दौरान जेएमएम प्रमुख रहे बाबूलाल मरांडी ने चुनाव में धांधली करने की शिकायत चुनाव आयोग से की थी. इसके अलावे 2017 में एक सीडी जारी किया था. सीडी में दिख रहा था कि उस समय एडीजी अनुराग गुप्ता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट देने की बात कर रहे थे. यही नहीं मरांडी ने आरोप लगाया था कि वोट देने के लिए अनुराग ने योगेंद्र साव को 26 कॉल किया और धमकी दी थी.