बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
13-Jun-2023 11:49 AM
By First Bihar
JHARKHAND: झारखंड के धनबाद से खबर है जहां IIT-ISM के असिस्टेंट प्रोफेसर यशवंत उजाला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव कैंपस के ही स्विमिंग पूल में मिला. इस खबर के बाद कैंपस में सन्नाटा छाया हुआ है.
आरंभिक जांच के अनुसार प्रोफेसर यशवंत उजाला अपने साथियों के साथ स्विमिंग पूल में स्विमिंग कर रहे थे और डूबने से उनकी मौत हो गई. फ़िलहाल अब तक ये पता नहीं चल सका की वो कब और कैसे डूबे. उम्मीद लगाई जा रही है कि वह मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहे थे कि तभी गहरे पानी में चले गए और डूब गए.
इस खबर मिलने के बाद उन्हें निकालकर ISM के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. उनके परिजन को सूचना दे दी गई. प्रोफेसर यशवंत उजाला मूलरूप से ओडिशा के रहने वाले थे. उनके एक भाई आईआईटी राउरकेला में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है.