पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे
05-Jul-2022 08:39 PM
RANCHI: बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड का एक आईएएस अधिकारी अपने कारनामों की वजह से जेल पहुंच गया है. IAS अधिकारी ने नाइट पार्टी की और उसमें IIT की एक छात्रा को भी बुलाया. रात ढली तो अधिकारी पर ज्यादा ही सुरूर चढ़ गया. उसने छात्रा से कहा-एक किस दे दो. छात्रा दूर हटने लगी तो IAS अधिकारी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. बच कर निकली छात्रा ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करायी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला झारखंड के खूंटी जिले का है. हिमाचल प्रदेश के मंडी में स्थित IIT की एक छात्रा खूंटी में इंटर्नशिप करने आयी है. IIT मंडी की रूरल डेवलपमेंट की छात्रा झारखंड के खूंटी एक महीने की इंटर्नशिप के लिए आई है. वह एक एनजीओ में इंटर्नशिप कर रही है. छात्रा की शिकायत पर खूंटी में SDM के पद पर तैनात IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सैयद रियाज अहमद पर छात्रा को किस करने की कोशिश और छेड़खानी की कोशिश करने का आरोप लगा है. IIT मंडी से इंटर्नशिप करने आई एक छात्रा ने SDM पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद SDM को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला थाने में दर्ज करायी गयी FIR में छात्रा ने कहा है कि खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद ने उसे किस देने को कहा. छात्रा के साथ छेड़छाड़ भी की गयी. सैयद रियाज अहमद छात्रा को बेहद गलत नजर से घूर रहे थे. बता दें कि खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद 2019 बैच के IAS अधिकारी है. उसकी पत्नी भी IAS अधिकारी हैं और फिलहाल छत्तीसगढ़ में तैनात हैं।
नाइट पार्टी में छेड़खानी
आईएएस अधिकारी के पर लगे आऱोपों को लेकर प्रशासनिक हलके में खलबली मची है. खूंटी के एसपी अमन कुमार ने मीडिया को बताया कि 4 जुलाई को IIT की छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है जिसमें SDM सैयद रियाज अहमद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने लड़की की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद आरोपी IAS से पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कोर्ट में धारा 164 के तहत लड़की का बयान दर्ज करा लिया है. उसका मेडिकल भी कराया गया है. पुलिस उस पार्टी में मौजूद दूसरे लोगों से भी पूछताछ कर रही है.
वैसे वाकया 1 जुलाई का ही है. खूंटी के SP ने बताया कि 1 जुलाई को नाइट पार्टी रखी गयी थी. पार्टी देर तक चली और एक टाइम ऐसा आया कि वहां बेहद कम लोग बच गये थे. छात्रा का कहना है कि उसी दौरान SDM ने उसके साथ छेडखानी की और जबरदस्ती करने की कोशिश की. पुलिस ने IAS अधिकारी सैयद रियाज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,354A और 509 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. रियाज अहमद को गिरफ्तार करने के बाद खूंटी जेल भेज दिया गया है.