ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / jharkhand / होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, फोटो देखकर कॉल गर्ल्स की...

होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, फोटो देखकर कॉल गर्ल्स की फिक्स होती थी रेट, कई सेक्स वर्कर्स अरेस्ट

12-Feb-2020 08:57 AM

DESK: पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. झारखंड के पलामू में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था. पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर के कई होटलों में रेड मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से कई सेक्स वर्कर्स को हिरासत में लिया है. देह व्यापार के इस धंधे में शामिल ज्यादातर लोग ग्रामीण क्षेत्र से हैं.


दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर और उसके आसपास के इलाकों में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस ने रेड मारी. मेदिनीनगर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने कई दलाल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि देह व्यापार के धंधे में 60 से ज्यादा लोग शामिल हैं. 


गिरफ्तार किये गये दलाल ने बताया कि देह व्यापार के धंधे में शामिल सभी लोग मेदिनीनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं. जानकारी के मुताबिक जिस्मफरोशी के धंधे के लिए निजी घर और किराये के मकान का इस्तेमाल किया जाता है. इस धंधे में कई होटलों के भी नाम शामिल हैं जहां से महिलाओं को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है.