ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / बाइक का हॉर्न बजाने की मिली सजा, मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों ने...

बाइक का हॉर्न बजाने की मिली सजा, मूर्ति विसर्जन के दौरान युवकों ने फोड़ा आंख

26-Oct-2022 04:36 PM

JHARKHAND: एक शख्स को बाइक का हॉर्न बजाना भारी पड़ गया। गाड़ी साइड करने की बात से गुस्साएं युवकों ने उसकी आंख फोड़ डाली। पीड़ित ने 8 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना रांची के सुखदेवनगर थाना इलाके का है। घायल शख्स की पहचान रविशंकर राम के रूप में हुई है जो हेसल स्थित देवी मंडप रोड में रहते हैं। 


पीड़ित ने बताया कि वो जब दुकान बंद कर घर लौट रहा था तभी रास्ते से मां काली की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली थी। जिसमें डीजे की धून पर कई युवा थिरक रहे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बाइक पर सवार रविशंकर ने गाड़ी साइड करने के लिए जैसे ही हॉर्न बजाया डीजे पर डांस कर रहे सभी युवक गुस्सा हो गये। बात मारपीट तक पहुंच गयी। 


तभी किसी ने रविशंकर की आंख पर रॉड पर हमला बोल दिया जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी जिस कारण आंख से दिखाई देना भी बंद हो गया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। पीड़ित ने बताया कि आंख पर हमला करने के बाद युवकों ने धमकी दिया कि ऐसा आंख फोड़े हैं कि अब वो किसी को पहचान नहीं पाएगा। पीड़ित रविशंकर ने कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सोनू, दीपक और अंकुर सिन्हा को नामजद आरोपी बनाया गया है जबकि 5 अज्ञात के खिलाफ भी सुखदेवनगर थाने में केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।