ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / jharkhand / झारखंड पॉलिटिक्स : क्या वाकई हेमंत की उत्तराधिकारी होंगी कल्पना? जानिए.. अंदर क्या...

झारखंड पॉलिटिक्स : क्या वाकई हेमंत की उत्तराधिकारी होंगी कल्पना? जानिए.. अंदर क्या चल रहा है

22-Aug-2022 08:24 AM

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार सियासत गरम है। झारखंड के सियासी गलियारे में यह चर्चा हो रही है कि अगर वाकई ऐसी परिस्थितियां पैदा हुई कि हेमंत सोरेन को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़े तो वह उत्तराधिकारी के तौर पर किसे कमान देंगे? इन तमाम सियासी अटकलों के बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सुर्खियों में है। कल्पना सोरेन को हेमंत सोरेन अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। भविष्य में क्या होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं लेकिन इतना जरूर है कि अगर हेमंत सोरेन किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो वैसी स्थिति में मुख्यमंत्री की कुर्सी सोरेन परिवार के पास ही रहेगी। दरअसल झारखंड की सियासत चुनाव आयोग की तरफ से आने वाले उस फैसले को लेकर गरम है जिसमें हेमंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी ने ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के तहत आयोग में शिकायत की थी। इस मामले में किसी भी वक्त फैसला आ सकता है। 


चुनाव आयोग में बीजेपी की तरफ से जो शिकायत की गई थी, उसपर सुनवाई पूरी हो चुकी है और फैसला भी जल्द आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं माइनिंग लीज और शेल कंपनियों में निवेश के आरोपों से संबंधित याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी कर ली है और इस मामले में फैसला रिजर्व रखा है। एक तरफ से चुनाव आयोग है तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट दोनों की तरफ से आने वाले फैसले से हेमंत सोरेन के राजनीतिक भविष्य पर संकट आ सकता है। हालांकि इसके लिए वह पूरी तरह से तैयार नजर आते हैं। हेमंत सोरेन ने मौजूदा संकट के बीच अपने करीबी नेताओं के साथ बैठक भी की है। 


हालांकि अटकल यह भी लगाई जा रही है कि हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी छोड़ सकते हैं। कल्पना सोरेन उनकी पत्नी हैं और वह उन्हें मुख्यमंत्री बना सकते हैं। जिस तरह लालू यादव ने कभी अपनी कुर्सी छोड़कर राबड़ी देवी को कमान दी थी उसी तर्ज पर हेमंत सोरेन भी आगे की राजनीतिक राह तय कर सकते हैं। हेमंत सोरेन इस मसले पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक भी कर चुके हैं। झारखंड में महागठबंधन के नेताओं के साथ भी उनकी चर्चा हुई है हालांकि हेमंत सोरेन अपने पत्ते अभी नहीं खोलना चाहते और वह चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।