ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / jharkhand / हेमंत सोरेन के भाई का अजीबोगरीब बयान, कहा- मेरे अंडरगारमेंट्स कम हो गए...

हेमंत सोरेन के भाई का अजीबोगरीब बयान, कहा- मेरे अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे, तो खरीदने के लिए दिल्ली गया था

08-Sep-2022 01:16 PM

DESK : हेमंत सोरेन के भाई दुमका के विधायक बसंत सोरेन का अजीबोगरीब बयान तेज़ी से वायरल हो रहा है. राजनीतिक हलचल के बीच जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली यात्रा के बारे में पूछा तो अजीबोगरीब जवाब सुनने को मिला. पत्रकारों ने पूछा कि झारखंड का राजनीतिक महौल गर्म है, इस बीच आप दिल्ली क्या करने गये थे? बसंत सोरेन अपना सिर खुजलाते हुए रिपोर्टरों को जवाब देते हैं कि मेरा अंडरगारमेंट्स कम हो गया था, वही लाने दिल्ली गया था. मैं दिल्ली से ही अपना अंडरगारमेंट्स मंगवाता हूं.




बता दें कि बसंत सोरेन झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैं. बसंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र दुमका में लगातार दो घटना घटने से राज्य का राजनीतिक माहौल गर्म है. दुमका में दो लड़कियों की मौत से सियासत हो रही है. वहीं बसंत सोरेन दिल्ली कि यात्रा पर चले गये थे. घटना के बाद पहली बार बुधवार को बसंत सोरेन पीड़िता के घर पहुचे थे, जहां पत्रकारों द्वारा दिल्ली यात्रा पर सवाल किया गया था.




राजनीतिक हलचल के बीच पहली बार बसंत सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर पीड़िता के घर गये थे. दोनों लड़कियों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद पीड़िता की बड़ी बहन को नौकरी देने के लिए उसका बायोडाटा लिए तो वहीं आदिवासी युवती की हत्या करके उसे फांसी से लटका दिया। उन्होंने उसके परिजनों को भी 10 लाख मुआवजा देने कि बात कही है.