BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
29-Dec-2023 06:34 PM
By First Bihar
RANCHI: हेमंत सरकार ने झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। सरकार ने झारखंड कैडर के कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
हेमंत सरकार ने 2011 बैच के आईएएस अधिकारी राहुल कुमार सिन्हा को प्रमोशन दिया है। वहीं दुमका उपायुक्त ए दोड्डे और जमशेदपुर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी, 2011 बैच के आईएएस अधिकारी नेलसम एलोन बागे और समाज कल्याण विभाग के निदेशक शशि प्रकाश झा को भी प्रमोशन दिया गया है। ये अधिकारी अगले आदेश तक उसी पद पर बने रहेंगे, जिसपर वे हैं।
वहीं सरकार ने 6 IAS अफसरों को सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है जबकि 8 IAS अधिकारियों को स्पेशल सेक्रेटरी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। सेक्रेटरी रैंक में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में चंद्रशेखर, जीतेंद्र कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, यतींद्र प्रसाद, चंद्रकिशोर उरांव और सुनील कुमार शामिल हैं। वहीं 8 अफसरों को स्पेशल सेक्रेटरी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में माधवी मिश्रा, अनन्य मित्तल, आदित्य रंजन, रामनिवास यादव,विजय नारायण राव,आर रॉनिटा, नमन प्रियेश लकड़ा और अंजली यादव शामिल हैं।