ब्रेकिंग न्यूज़

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

हजारीबाग डाक मंडल बना देश का नंबर 1, डाक जीवन बीमा में एक दिन में 5 करोड़ से अधिक प्रीमियम डिपॉजिट

हजारीबाग डाक मंडल ने एक दिन में डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत 5.07 करोड़ रुपये प्रीमियम जमा कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

Jharkhand

11-Jul-2025 08:19 PM

By Ganesh Samrat

JHARKHAND: रामगढ़ कैंट के प्रधान डाकघर में शुक्रवार को हजारीबाग डाक मंडल ने डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के तहत एक दिन में रिकॉर्ड 5 करोड़ 7 लाख 85 हजार 902 रुपये की प्रीमियम राशि जमा कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार अग्रवाल ने केक काटकर सभी डाककर्मियों और लाभार्थियों को बधाई दी।


रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में सहायक डाक अधीक्षक रामगढ़ नवीन कुमार अग्रवाल ने हजारीबाग डिवीजन को पूरे देश में डाक चौपाल में डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना का प्रीमियम राशि एक दिन में 5 करोड़ 7 लाख 85 हजार 902 रुपया की राशि जमा कर देश में NO 1 स्थान आने पर केक काटकर सभी डाक परिवार सहित लाभुकों को बधाई दी। 


उन्होंने कहा कि रामगढ़ सब डिवीजन 97 लाख 20 हजार प्रीमियम राशि जमा कर देश में NO 1 स्थान लाया है। इसका सारा श्रेय ग्रामीण डाक सेवकों, डाक कर्मचारी सभी को जाता है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी बीमा योजना में डाक जीवन बीमा योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना है। जिसमे कम प्रीमियम राशि जमा कर अधिक बोनस प्राप्त किया जा सकता है।


इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान डाकघर में डाकपाल मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, रविशंकर राय,रामखेलावन चौधरी, चंद्रशेखर कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार यादव, विजय कुमार पांडे, त्रिदेव प्रियदर्शी, पंकज कुमार, दीपक कुमार पटेल,रिमझिम कुमारी, प्रिया वर्णवाल, बबीता सोरेन, जस्मीना भारती टुडू, चंदन कुमार महतो, अभिजीत कुमार,बबन कुमार राय, संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, रणजीत रजवार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार,विकास कुमार राय, अजीत हंसदा, जगरनाथ भागतीय, प्रशान्त सिंह, शंभू दत्ता, प्रभु मुंडा, आशीष कुमार झा, अभिषेक कुमार, विवेक रंजन, अर्जलाल महतो, अरुण कुमार,सहित जिले के सभी पोस्टमास्टर, सहायक, ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमारे हजारीबाग डिवीजन के नेतृत्व कर्ता डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा जी के सफल नेतृत्व का परिणाम है कि हम लक्ष्य को प्राप्त कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर झारखंड राज्य का नाम रौशन किया..