मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
05-Jan-2021 09:36 AM
HAZARIBAGH: एक शख्स ने भरी पंचायत में पत्नी की मांग का सिंदूर धोया और उसके बाद पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. यह हैरान करने वाली घटना कटकमसांडी के पबरा गांव की है.
पत्नी भाग गई थी प्रेमी के साथ
बताया जा रहा है कि सतीश की शादी 2013 में हजारीबाग के केशुरा गांव के काजल के साथ हुई थी. लेकिन वह कमाई करने के लिए दूसरे राज्य में रहता था. इस बीच पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक के साथ चलने लगा और वह प्रेमी के साथ भाग गई. पति को जानकारी मिली तो वह गांव पहुंचा.
होटल में पकड़ाई प्रेमी के साथ
सतीश की पत्नी जब प्रेमी के साथ भागी तो उसी खोजबीन शुरू हो गई. परिवार के लोगों ने खोजा तो वह प्रेमी के साथ डेमोटांड़ के होटल में पकड़ी गई. दोनों को गांव में लाया गया और पंचायती बुलाई गई. महिला ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद पति ने भरी पंचायत में पत्नी की मांग का सिंदूर धो दिया और उसके बाद पत्नी के प्रेमी रितिक के साथ शादी करा दी.