बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
01-Dec-2019 01:42 PM
RANCHI:आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गैंगरेप के दरिंदो के लिए कड़ी सजा की मांग की है ताकि दूसरे बदमाशों के लिए वह सबक बन सके।हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी और रांची की लॉ की छात्रा से गैंगरेप मामले में अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी ने कहा कि हमारे देश में कुछ गलत मानसिकता के लोग रहते है। यहां बच्ची से लेकर बड़ी उम्र की महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं।
लालू की बेटी रोहिणी ने कहा कि अभी के टाइम में दरिंदों की नजर इतनी गंदी हो गई है कि वे हर किसी के लिए गलत सोच रखते हैं। लॉ की छात्रा, वेटनरी की डॉक्टर समेत कई बेटियां रोज ऐसे दरिंदों की नापाक हरकतों की शिकार हो रही हैं। सरकार अपराधियों को कड़ी सजा दे, ताकि यह देखकर दूसरे दरिदों को भी सबक मिले। रोहिणी ने कहा कि आने वाले दिनों में इन सबके लिए वे सोशल मीडिया पर भी अग्रेसिव कैंपेन चलाएंगी।
बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनकी बेटी रोहिणी ने शनिवार को रांची के रिम्स में मुलाकात की। इस दौरान रोहिणी अपने पिता लालू के साथ करीब ढाई घंटे तक उनके पेइंग वार्ड में रही। बाद में बेटी रोहिणी को विदा करने लालू प्रसाद यादव अपने वार्ड से चलकर नीचे पोर्टिको तक आए। जहां बेटी रोहिणी ने पैर छूकर अपने पिता से आशीर्वाद लिया। तबीयत खराब होने की सूचना पाकर लालू यादव की बेटी रोहणी सिंगापुर से मुलाकात करने आई हुई है।