पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई
26-Dec-2019 12:28 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिलने के बाद अब पार्टी इस हार की समीक्षा कर रही है. वहीं अपने हार से रघुवर दास बौखला गये हैं. रघुवर दास ने इस हार का ठीकरा पार्टी के 'जयचंदों' पर फोड़ा है. जिसके बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है.
झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार से बौखलाये रघुवर दास ने कहा कि बीजेपी के अंदर जयचंद जैसे लोगों की वजह से उनकी और पार्टी की हार हुई है. रघुवर दास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में पार्टी के कुछ नेताओं पर उंगली उठाई और उन्हें हार के लिए जिम्मेदार ठहराया.
वहीं रघुवर दास के इस बयान पर उनके खिलाफ निर्दलीय चुनाव जीतने वाले बीजेपी के पूर्व नेता सरयू राय ने उन्हें करारा जवाब दिया है. सरयू राय ने कहा है कि, बीजेपी की हार रघुवर दास के अहंकार की वजह से हुई है. सरयू राय ने कहा है कि बीजेपी की हार का मूल कारण रघुवर दास और उनका अहंकार है. उन्होंने कहा कि जब शीर्ष पर बैठे लोग भीष्म पितामह और धृतराष्ट्र बन जाएंगे, तो ऐसे परिणाम स्वाभाविक हैं.