बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
21-Jul-2024 11:25 AM
By First Bihar
SIMDEGA: बड़ी खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक से पुलिस वैन की सीधी टक्कर हुई है। हादसे में पुलिस के चार जवान और गाड़ी में मौजूद अभियुक्त घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के अलसंगा मोड़ के पास रविवार सुबह यह हादसा हुआ है। ठेठईटांगर थाने की पुलिस एक केस में गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर रांची जा रही थी, तभी पुलिस की स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टुपुदाना थाना की पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के मामले में लोकेश साहू को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार किया था और उसे शनिवार रात में ठेठईटांगर थाना में रखा गया था।
रविवार की सुबह कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिसकर्मी अपने साथ रांची लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के अलसंगा मोड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इश हादसे में अभियुक्त सहित सभी पुलिसकर्मी और चालक घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।