ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / jharkhand / गुजरात के बाद अब यहां हुआ बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; कई...

गुजरात के बाद अब यहां हुआ बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; कई लोगों के दबे होने की आशंका

07-Jul-2024 10:28 AM

By First Bihar

DEOGHAR: गुजरात के सूरत में छह मंजिला इमारत के गिरने से हादसे में सात लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसी बीच झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा हो गया है। देवघर में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। इस हादसे में मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।


सीता होटल के पास हुए इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 6 से 7 लोगों को दबने की आशंका जताई जा रही है। मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ और पुलिस के साथ साथ फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में लगे हुए हैं। फिलहाल दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौके पर गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने एक्स पर हादसे की तस्वीरें शेयर की हैं।


उन्होंने लिखा, “देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंज़िला मकान ढह गया । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत की टीम भिजवाया। सुबह से मैं ख़ुद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटना स्थल पर मौजूद हूँ। स्थानीय लोगों ने अभी तक 3 लोगों को तथा NDRF ने एक महिला को बचाया है। बचाव कार्य जारी है, घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है"।