देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
27-Jan-2025 06:50 PM
By First Bihar
Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के गिरीडीह से निकलकर सामने आ रही है, जहां बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने भारी बवाल किया है। लोगों ने ट्रक को घेरकर आग के हवाले कर दिया है। घटना हीरोडीह, तिसरी और जमुआ थाना क्षेत्र के बीच की है।
दरअसल, जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज के पास सीमेंट लदे ट्रक ने सड़क से गुजर रहे कई लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भागने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक को खदेड़ना शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने करीब पांच किलोमीटर तक ट्रक को खदेड़ा और मिर्जागंज के पास धर दबोचा।
गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगी दी। इस बीच अफरा-तफरी के दौरान ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और ट्रक में लगी आग को फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर को तलाश कर रही है।
पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।