ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / jharkhand / घूसखोर कंप्यूटर ऑपरेटर को ACB ने किया गिरफ्तार, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने...

घूसखोर कंप्यूटर ऑपरेटर को ACB ने किया गिरफ्तार, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए ले रहा था 4 हजार रूपये

03-Oct-2022 04:37 PM

JHARKHAND: राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए चार हजार रूपये की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए घूसखोर कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय मंडल को धड़ दबोचा। धनबाद के तोपचांची स्थित आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर धनंजय मंडल उर्फ संजय कुमार को एसीबी की टीम ने घुस लेते रंगेहाथ पकड़ा है। 


मिली जानकारी के अनुसार तोपचांची थाना इलाके के श्रीरामपुर निवासी मो. मुस्तहाब अमीन से कम्पयूटर ऑपरेटर घूस की मांग लगातार कर रहा था। राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जुड़वाने के लिए मो. अमीन से 4 हजार रुपये मांग रहा था। जिसकी शिकायत मो. अमीन ने एसीबी से की। जिसके बाद एसीबी की टीम ने घूस लेते धनंजय मंडल को गिरफ्तार किया। 


फिलहाल एसीबी अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। मो. अमीन की शिकायत यह थी कि राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जुड़वाने के लिए उन्होंने 2020 में ऑनलाइन आवेदन दिया था लेकिन सदस्यों का नाम नहीं जोड़ा गया जिसके बाद वे आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर के पास आए और इस बात की जानकारी दी जिसके बाद उनसे रिश्वत की मांग की गयी। यह भी कहा गया कि यदि और लोगों का नाम जुड़वाने के लिए लाएंगे तब कुछ रिबेट दे देंगे। लेकिन पीड़ित ने इस बात की शिकायत एसीबी से की जिसके बाद उसे धड़ दबोचा गया।