ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत, कई लोग घायल; बस और दो ट्रक की जोरदार टक्कर

Accident News

08-Apr-2025 07:10 PM

By First Bihar

Accident News: झारखंड के हजारीबाग में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बस और दो ट्रको की टक्कर में यह हादसा हो गया है। घटना रामगढ़- हजारीबाग रोड़ के चरही घाटी की है।


हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ियों के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि घाटी में एक ट्रक हादसे की शिकार हो गई थी। इसी दौरान तेज गति से आ रही दूसरी ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, तभी पीछे से आ रही बस ने ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई।