ब्रेकिंग न्यूज़

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Home / jharkhand / Jharkhand News: नदी से पानी भरने के दौरान डूब गई दमकल गाड़ी, फायर...

Jharkhand News: नदी से पानी भरने के दौरान डूब गई दमकल गाड़ी, फायर बिग्रेड कर्मी लापता

21-Dec-2024 03:41 PM

By First Bihar

DESK: गंगा नदी से दमकल में पानी भरने के दौरान झारखंड के साहिबगंज में बड़ा हादसा हो गया। दमकल में पानी भरने के दौरान फायर बिग्रेड की गाड़ी अचानक नदी में गिर गई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


गंगा नदी में दमकल के डूबने के बाद उस पर बैठा सिपाही अचानक लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के अधिकारी और पुलिस के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद एनडीआरएफ को रेस्क्यू में लगाया गया। लेकिन अभी तक सिपाही का पता नहीं चल सका है। 


घटना राजमहल के फेरी घाट की है जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि इसी गंगा घाट से दमकल की गाड़ियों में पानी भरा जाता है। दमकल को लेकर ड्राइवर जब आज नदी से पानी भरने के लिए पहुंचा और दमकल को बैक करके गंगा नदीं की ओर ला रहा था तभी बैक करते समय दमकल में अचानक खराबी आ गयी और वो गाड़ी पीछे की ओर लुढकने लगी।


जिस पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दमकल गंगा नदी में समा गई।  इस दौरान ड्राइवर खिड़की खोलकर बाहर निकल गया जबकि उस पर बैठा सिपाही अरुण गंगा नदी में समा गया। अभी तक सिपाही अरुण का पता नहीं चल पाया है जिसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। वही नदी में डूबे दमकल गाड़ी को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।