ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / jharkhand / ऐतिहासिक बन गया आज का दिन, क्रेडिट लेने के चक्कर में सांसद और...

ऐतिहासिक बन गया आज का दिन, क्रेडिट लेने के चक्कर में सांसद और विधायक के बीच हुई हाथापाई, ट्रेन सेवा शुरू होने पहले बवाल

08-Apr-2021 03:19 PM

DESK:  झारखंड के गोड्डा को भारतीय रेलवे की तरफ से सौगात में पहली ट्रेन हमसफर एक्सप्रेस मिली है। गोड्डा और आस पास के लोगों के लिए यह एक सपने जैसा ही था जो सच हो गया। गोड्डा- हमसफर एक्सप्रेस के चलने से गोड्डा के अलावे बांका और भागलपुर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वही गोड्डा से ट्रेन सेवा के उद्घाटन से पूर्व स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल श्रेय लेने की होड़ में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और विधायक प्रदीप यादव के बीच जमकर हाथापाई हुई।



सांसद और विधायक अपने समर्थकों के साथ गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे लेकिन ट्रेन सेवा के उद्घाटन से पहले ही दोनों आपस में भिड़ पड़े। यही नहीं कार्यकर्ता भी आपस में उलझते नजर आएं। सांसद और विधायक के बीच हो रही हाथापाई को देख एसपी को सामने आना पड़ा और दोनों को अलग कराया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।



गौरतलब है कि गोड्डा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गोड्डा के सपना साकार होने का दिन था जहां आज से नई दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने वाली थी खुद रेल मंत्री पियुष गोयल ने वीडियो कॉन्फरेंसिग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे तभी यहां के सांसद और विधायक क्रेडिट लेन की होड़ में आपस में ही भिड़ गए।



इस दौरान आम लोगों को गोड्डा स्टेशन पर आने की इजाजत नहीं थी लेकिन सांसद और विधायक के कार्यकर्ताओं का हुजूम जरुर देखने को मिला। स्टेशन परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी इस दौरान कोरोना के गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। ऊपर से राजनेता क्रेडिट लेने की होड़ में आपस में ही उलझ पड़े जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी।