ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति
21-Jun-2022 01:10 PM
JHARKHAND: एक लड़के ने एक नहीं बल्कि दो लड़कियों से प्यार किया। सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाई। एक साथ दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए। अब इस अनोखी शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस अनोखी शादी में बेटा भी शामिल हुआ था।
झारखंड के लोहरदग्गा में एक अनोखी शादी हुई जिसकी इन दिनों इलाके में चर्चा खूब हो रही है। दरअसल एक शख्स ने दो लड़कियों की मांग में सिन्दूर भरा और सात फेरे लिए। इस शादी में एक लड़की का बेटा भी शामिल हुआ था। इस अनोखी शादी को देख इलाके के लोग भी हैरान थे। पहले तो इस शादी के लिए परिजन तैयार नहीं थे लेकिन बाद में युवक की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ गया।
फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों लड़कियों से शख्स ने शादी रचाई। यह पूरा मामला भंडरा प्रखंड के बंडा गांव का है जहां दो लड़कियों से संदीप नाम का युवक प्यार करता था। पहले वह कुसुम नाम की लड़की के साथ लिव-इन-रिलेशन में तीन साल तक रहा जिसके बाद उससे एक बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद संदीप बंगाल में ईंट भट्ठे पर काम करने चला गया जहां स्वाति नाम की लड़की से उसकी मुलाकात हुई।
इसी दौरान स्वाति और संदीप दोनों एक दूसरे को चाहने लगे। संदीप भी स्वाति को अपना दिल दे बैठा। फिर क्या था युवक दोनों को पत्नी बनाना चाहता था। एक साथ दोनों से विवाह करना चाहता था लेकिन उसकी बातों को सुनकर परिजन दंग रह गये। जब परिजनों को पता चला कि वह एक साथ दो लड़कियों से शादी करना चाहता है।
युवक के इस बात को सुनकर परिजन गुस्सा गये और इस शादी से इनकार करने लगे। लेकिन लड़का दोनों की मांग भरने की जिद करने लगा। जिसके बाद यह मामला पंचायत में गया। जहां लड़का और दोनों लड़की की बातें सुनी गयी। लड़का और दोनों लड़की की रजामंदी के बाद गांववालों की मौजूदगी में यह अनोखी शादी हुई। लड़के ने दोनों युवती के मांग में सिन्दूर डाला और अग्नि के सात फेरे लिए।