ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / jharkhand / ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को किया अरेस्ट,PMLA कोर्ट में आज होगी पेशी;...

ईडी ने कारोबारी विष्णु अग्रवाल को किया अरेस्ट,PMLA कोर्ट में आज होगी पेशी; जानिए क्या है पूरा मामला

01-Aug-2023 08:36 AM

By First Bihar

RANCHI : पूछताछ के लिए सोमवार की शाम हिनू स्थिति ऑफिस पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विष्णु अग्रवाल को फर्जी दस्तावेज के सहारे चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ जमीन खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस जमीन की खरीद बिक्री मामले में या तीसरी गिरफ्तारी है जबकि पूरे जालसाजी के मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज विष्णु अग्रवाल को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।

दरअसल, ईडी समन मिलने पर विष्णु अग्रवाल शाम करीब 4.30 बजे दिल्ली से रांची पहुंचने पर सीधे ईडी कार्यालय पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ करने के बाद रात में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने जांच में पाया कि विष्षु अग्रवाल ने चेशायर होम रोड स्थित जिस एक एकड़ जमीन की खरीदारी जिन कागजात के आधार पर की, उसके मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ की गयी है।


 ईडी ने बड़गाईं अंचल कार्यालय और कोलकाता स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में सर्वे करने के बाद जमीन (खाता-37,प्लॉट 28,रकबा एक एकड़,वर्ष 1933) से संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिये थे। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर दस्तावेज को जांच के लिए गुजरात भेजा गया था। जहां फाॅरेंसिक जांच में जमीन के मूल दस्तावेज में छेड़छाड़ करने, पहले की लिखावट को मिटा कर उसकी जगह दूसरे तथ्यों को जोड़ने की पुष्टि की गयी। जिसके बाद अब इस ममाले में विष्णु अग्रवाल को अरेस्ट किया गया है।


मालूम हो कि, जमीन खरीद बिक्री में अब तक छवि रंजन, रांची के तत्कालीन उपायुक्त, विष्णु अग्रवाल, व्यापारी,दिलीप घोष, जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक, अमित अग्रवाल, राजेश ऑटो के निदेशक, भानु प्रताप प्रसाद, राजस्व कर्मचारी, राजेश राय, जमीन के फर्जी मालिक का पोता, भरत प्रसाद, पावर ऑफ अर्टानी होल्डर, प्रदीप बागची, सेना के कब्जेवाली जमीन का फर्जी मालिक, अफसर अली, जालसाजी कर जमीन बेचनेवाले गिरोह का सरगना, इम्तियाज अहमद, जालसाज गिरोह का सदस्य, सद्दाम हुसैन, जालसाज गिरोह का सदस्य, तलहा खान,जालसाज गिरोह का सदस्य फैयाज खान,जालसाज गिरोह का सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।