पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
17-Oct-2022 02:07 PM
JHARKHAND: झारखंड में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रामगढ़ जिले के पतरातू की है। यहां एक युवक ने पहले तो आदिवासी युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और बाद में दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का आरोपी हर्ष दास के साथ प्रेम संबंध था। आठ दिन पहले हर्ष के कहने पर संजय पीड़िता को अपनी बाइक पर बैठाकर स्टीम कॉलोनी लेकर पहुंचा। जहां हर्ष अपने एक अन्य दोस्त अरुण के साथ मौजूद था। हर्ष धोखे से युवती को एक निर्माणाधीन घर में ले गया। हर्ष के पीछे उसके दोनों दोस्त भी मौके पर पहुंच गए और तीनों ने बारी-बारी से युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़ित लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। आरोपियों और उनके घर वालों ने मामले को सलटाने की पूरी कोशिश की लेकिन जब बात नहीं बनी तो घटना के आठ दिन बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में तीनों लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस ने दो आरोपी संजय भुइयां और अरुण भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है जबकी मुख्य आरोपी हर्ष दास की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।