ब्रेकिंग न्यूज़

बेटा नहीं होने पर बीवी को मौत के घाट उतारा, 3 बेटियों की मां की हत्या के बाद सरेंडर करने थाने पहुंच गया पति Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

भीषण सड़क हादसे में 2 कारोबारियों के बेटों की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे

धनबाद के जीटी रोड पर डोमनपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में दो कारोबारियों के बेटों की मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक कोलकाता से लौटे थे और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे।

Jharkhand

05-Jul-2025 04:38 PM

By First Bihar

DHANBAD: धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे कोयलांचल को झकझोर कर रख दिया। जीटी रोड स्थित डोमनपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनबाद के दो प्रतिष्ठित व्यवसायी विशाल कृष्णानी और हृदयाल सिंह के बेटे साहिल कृष्णानी और अनमोल सिंह के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि साहिल और अनमोल कोलकाता में रहकर बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों गहरे मित्र थे। हाल ही में दोनों छुट्टियों में घर आए थे। शनिवार को दोनों कार से किसी काम से निकले थे। तभी डोमनपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों दोस्तों को मौत दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।


घटना की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और कई स्थानीय व्यवसायी जब एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचे, तो दोनों युवकों के शव देखकर उनकी हालत दयनीय हो गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साहिल कृष्णानी, धनबाद के बैंक मोड़ क्षेत्र निवासी प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी विशाल कृष्णानी के पुत्र थे। वहीं अनमोल सिंह, जोड़ाफाटक क्षेत्र के ऑटो पार्ट्स कारोबारी हृदयाल सिंह के बेटे थे। दोनों परिवार शहर में सम्मानित और प्रसिद्ध माने जाते हैं।


हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड पर वाहनों की तेज गति और सड़क पर उचित ट्रैफिक व्यवस्था के अभाव के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। राजगंज थाना की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले की जांच जारी है और घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।