पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
10-Oct-2022 05:16 PM
JHARKHAND: झारखंड के BBMKU यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा देने जा रही हैं। उनके नाम से एडमिट कार्य भी जारी कर दिया गया है। जिसकी चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। इसे लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
मामला धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का है जहां विश्वविद्यालय ने 11 अक्टूबर को होने वाले पीजी सेमेस्टर-2 का एडमिट कार्ड जारी किया है। जिसमें एक लड़की का एडमिट कार्ड ऐश्वर्या राय के नाम से जारी कर दिया गया है।
अर्थशास्त्र की छात्रा काजल कुमारी को जब पता चला कि पीजी सेमेस्टर-2 का एडमिट कार्ड यूनिवर्सिटी ने जारी कर दिया है। वो अपने एडमिट कार्ड निकालने साइबर कैफे चली गयी जहां एडमिट कार्ड का प्रिंट ऑउट हाथ में मिलते ही वह हैरान रह गयी। एडमिट कार्ड पर उसकी फोटो और नाम की जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम,फोटो और हस्तांक्षर है। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एडमिट कार्ड वायरल हो रहा है।
विश्वविधालय की गलती का खामियाजा कही उसे ना भुगतना पड़े इसे लेकर काजल काफी परेशान है। काजल ने बताया कि उसने फॉर्म भरते समय उसने सब कुछ सही से भरा हुआ था। उसका प्रिंट आउट आज भी उसके पास है। लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो इसमें ऐश्वर्या राय का नाम, फोटो और साइन है। काजल इस बात को लेकर डरी हुई है कि कही उसे परीक्षा से वंचित ना कर दिया जाए।
गौरतलब है कि बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में भी इससे पूर्व बीए पार्ट 3 की परीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगा एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया था। वहीं राज्यपाल फागू चौहान की फोटो वाला एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। दरभंगा विश्वविद्यालय के अलावा, मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में भी पिछले साल एक छात्र को इसी तरह का एडमिट कार्ड जारी किया गया था। एडमिट कार्ड में फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी को पिता और बॉलीवुड स्टार सनी लियोन को मां का नाम दिया गया था।