ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / jharkhand / DGP पद से हटाए गए आईपीएस ने नौकरी छोड़ने का लिया फैसला, अब...

DGP पद से हटाए गए आईपीएस ने नौकरी छोड़ने का लिया फैसला, अब करेंगे खेती

15-Feb-2021 09:59 AM

DESK :आईपीएस की चकाचौंध वाली नौकरी छोड़कर झारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव ने वीआरएस लेने का फैसला लिया है. उन्होंने नौकरी छोड़कर अब खेती-बाड़ी करने का निर्णय लिया है. 

झारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव ने अब फैसला किया है कि वह अपने पुस्तैनी घर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जाकर खेती करेंगे. बता दें कि तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी रहे एमवी राव राज्य के प्रभारी डीजीपी थे. 11 महीने तक उन्होंने झारखंड के डीजीपी का पदभार संभाला. 11 फरवरी की देर शाम अचानक उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया गया और  नीरज सिन्हा को राज्य  का नया डीजीपी बना दिया गया.

सरकार से इस फैसले से आहत एमवी राव ने अचानक नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया और वीआरएस लेने का ऐलान कर दिया. एमवी राव अपने 34 साल के अपने करियर के दौरान बिहार में भागवत झा आजाद, जगरनाथ मिश्रा, लालू प्रसाद यादव से लेकर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.